इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के इतिहास की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मिचेल स्टार्क की धारदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के 70 रनों की पारी की बदौलत 169 रन बनाने में सफल रही। 170 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 145 के स्कोर पर ढेर हो गई। स्टार्क ने 4 विकेट झटके तो वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट चटकाए।170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही ईशान किशन को स्टार्क ने बोल्ड मार दिया। इसके बाद नमन धीर और रोहित शर्मा भी 50 रन के भीतर पवेलियन लौट गए। 70 के स्कोर पर मुंबई ने 5 विकेट गंवा दिए। सूर्या ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से किस का साथ नहीं मिला। कोलकाता ने गेंद
