जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई की शाम हुए हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम सामने आ रहा है। पुंछ जिले के मेंढर तहसील के गुरसाई वन क्षेत्र में इसके आतंकियों ने ही घात लगाकर भारतीय वायु सेना के दो वाहनों पर हमला किया था। इस हमले का प्रशिक्षण सक्रिय आतंकी साजिद जट ने दिया था। इस हमले में चार आतंकी शामिल थे। हमले के बाद सैन्य बलों की त्वरित कार्रवाई को देख आतंकी तुरंत ही घटना स्थल से भाग गए।