लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। आज 12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में मतदान का समय अलग-अलग तय किया गया है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए वोटिंग सेंटरों पर छाया के लिए टेंट की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जनता से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है।