इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज ऐसे दो विकेटकीपर्स आमने सामने थे, जो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप की टीम में चुने गए हैं। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स का सामना संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ, जहां पंत को फ्लॉप रहे लेकिन उनकी टीम सुपरहिट रही और राजस्थान को हराने में कामयाब हुई। इस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम कप्तान संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद 201 रन ही बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई।222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्य की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल खलील अहमद का शिकार हो गए तो अक्षर पटेल ने जोस बटलर को बोल्ड कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। हालांकि संजू सैमसन ने आते ही मैदान के चारों ओर शॉट लगाने शुरू कर दिया और टीम को 10वें ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। रियान पराग के रूप में रॉयल्स को तीसरा झटका लगा। 162 के स्कोर पर संजू सैमसन को मुकेश कुमार ने आउट कर दिल्ली की मैच में वापसी करा दी।