भारतीय तटरक्षकों ने रविवार को इस नौका को जब्त करने के बाद इसकी तलाशी ली जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस नौका के जरिए किसी तरह की देश विरोधी गतिविधि को तो अंजाम नहीं दिया जा रहा था। आरंभिक जांच में पता चला कि नौका का मालिक ईरान का है और उसने तमिलनाडु से कुछ भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए ठेके पर रखा था। उसने इन सभी को ईरान का वीजा भी दिलाया था।
भारतीय मछुआरों ने आरोप लगाया कि नौका के मालिक ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया और उनका पासपोर्ट जब्त कर उन्हें बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा है। उन्होंने कहा कि वे सभी इस नौका में ईरान से जान बचाकर आये हैं। जब्त की गई नौका को मामले में आगे की जांच के लिए कोच्चि ले जाया गया है।