CGBSE Results: 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी

CGBSE Results: 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं – CGBSE – Chhattisgarh Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कों के मुकाबले में लड़कियों ने बाजी मारी है। माशिमं अध्यक्ष रेणु पिल्ले ने परिणाम जारी किया है। 12वीं का प्रतिशत 80.74 और 10वीं का प्रतिशत 75.06 है।गत वर्षों के आंकड़ों के अनुसार बेटियां पिछले दो वर्षों से अधिक संख्या में उत्तीर्ण हो रही हैं। परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी हो गया। घोषणा के बाद परिणाम माशिमं की ऑफिशियल वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in/ पर डाल दिया। इस लिंक पर जाकर छात्र अपना रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 2,61,077 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 2,58,704 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,13,210 बालक तथा 1,45,494 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 2,58,575 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,08,789 है अर्थात् कुल 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये।

10वीं के टॉपर

सिमरन शब्बा-जशपुर-स्वामी आत्मानंद-99.50

होनिशा-गरियाबंद-98.83

श्रेयांश कुमार यादव-जशपुर-98.33

राहुल गंजीर-बालोद-98.17

डाली साहू-बालोद-98.17

अनिष्का सिंह ठाकुर-रायपुर-98.17

अर्पिता कुजुर-जशपुर-98.17

पद्मिनी शांडिल्य-बालोद-98.00

जिज्ञासा-बालोद-98.00

निधि साहू-बलौदाबाजार-98.00

गामनी कुमारी कंवर-कोरबा-98.00

लुकेश्वर राजपूत-बालोद-97.83

बबीता साहू-बालोद-97.83

वंशिका साहू-राजनांदगांव-97.83

जान्हवी पटेल-सक्ती-97.83

दिमित्रा सिंह-जशपुर-97.83

प्रीति समदूर-जशपुर-97.83

रसीना चौहान-जशपुर-97.83

आयुष सोनकर-धमतरी-97.67

प्रेरणा साहू-महासमुंद-97.67

12वीं टॉपर लिस्ट

महक अग्रवाल-महासमुंद-97.40

कोपाल अंबस्त-बलौदाबाजा2- स्वामी आत्मानंद स्कूल-97.00

प्रीति मतवाली -बलौदाबाजार-96.80

आयुषी गुप्ता-स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर- 96.80

समीर कुमार- धमतरी- 96.60

हर्षावती साहू-स्वामी आत्मानंद बालोद -96.00

वेदंतिका शर्मा-बिलासपुर-96.00

शुभ अग्रवाल-कोरबा-96.00

डॉली पटेल-बालोदाबाजार-95.80

अदिति साहू-आत्मानंदा स्कूल बलौदाबाजार-95.80

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *