जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन हिजबुल-मुजाहिदीन (एचएम) के सदस्यों की चार और संपत्तियों को जब्त किया। एनआईए द्वारा यह कार्रवाई कश्मीर और देश अन्य हिस्सों में आतंकवादी संरचना को समाप्त करने के अपने अभियान के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकवादी संगठन के एक शीर्ष आतंकवादी की छह अचल संपत्तियों को जब्त करने के एक दिन बाद की गई है।एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच में पाया गया कि कुपवाड़ा में जब्त की गई चार संपत्तियां आतंकी गतिविधियों से अर्जित की गई थी। आतंकी साजिशों और आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए उपयोग की गई संपत्तियां आरोपी मोहम्मद आलम भट, मोहम्मद यूसुफ ख्वाजा, शब्बीर अहमद गखाड़, जाकिर हुसैन मीर की हैं और ये सभी पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडरों से जुड़े हुए है।यूएपीए कानून के तहत जब्त की गई चार संपत्तियों में कुपवाड़ा के करनाह इलाके में आलम भट और मोहम्मद यूसुफ ख्वाजा का एक-एक मकान समेत दो अचल संपत्तियां भी शामिल हैं। चल संपत्तियों के रूप में दो टाटा सूमो वाहनों दो को भी जब्त किया गया है।