आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर में चुनाव हो रहा है। भारी फोर्स तैनाती के बीच श्रीनगर में लंबी लाइनें लगी हुई है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। श्रीनगर शहर के पुराने शहर क्षेत्र सहित कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद पुलवामा, कंगन, गांदरबल, बडगाम और पंपोर इलाकों में बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए निकले हैं।