पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर CM साय ने उठाए सवाल : आतंकियों के एनकाउंटर से कांग्रेस को दर्द क्यों?

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर CM साय ने उठाए सवाल : आतंकियों के एनकाउंटर से कांग्रेस को दर्द क्यों?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद मोदी हैं। इससे इंडी गठबंधन सहित समूचा विपक्ष बौखलाया हुआ है। क्योंकि, मोदी जी की लोकप्रियता के सामने उनकी दाल नहीं गल रही है। इसलिए अब उम्र का नया शिगूफा ले आए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे 81 वर्ष की उम्र में भी कांग्रेस को जीवित में करने लगे हैं। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को पहले उन पर रहम करना चाहिए।साय ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, जबसे हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है, तब से ही हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी तक 104 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले इतनी संया में कभी नक्सली नहीं मारे गए, जिनमें 20-20 लाख के इनामी नक्सली भी थे। ये हमारे लिए एक बहुत बड़ी सफलता थी। डबल इंजन सरकार का भी छत्तीसगढ़ को बहुत फायदा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *