गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 65वें मुक़ाबले में पंजाब किंग्स ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिय। राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है। इस हार के साथ उनके टॉप 2 में बने रहने की उम्मीदों को झटका लगा है।
करन के अलावा राइली रूसो ने 13 गेंद पर 22 और जितेश शर्मा ने 20 गेंद पर 22 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने दो – दो विकेट झटके। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए थे।
राजस्थान के लिए लोकल बॉय रियान पराग ने मुश्किल वक़्त में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद पर छह चौके की मदद से 48 रन बनाए। उनके अलावा रविचन्द्र अश्विन ने 19 गेंद पर 28, कप्तान संजू सैमसन ने 15 गेंद पर 18 और सलामी बल्लेबाज टॉम कोहलर-कैडमोर ने 25 गेंद पर 18 रनों का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने दो -दो विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस ने एक – एक विकेट लिया।