भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को आतंकियों की पनाहगाह में तब्दील करने का आरोप लगाया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को आतंकियों की पनाहगाह में तब्दील करने का आरोप लगाया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को आतंकियों की पनाहगाह में तब्दील करने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि शिक्षक भर्ती से लेकर लिपिक नियुक्ति धोखाधड़ी तक, कोयला से मवेशी तस्करी तक एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। तृणमूल के नेता और मंत्री विभिन्न घोटालों में गिरफ्तार हुए हैं। ममता दीदी का शासनकाल भ्रष्टाचार और आतंक का पर्याय बन गया है।ममता बनर्जी पर घुसपैठ के मुद्दे से समझौते करने और अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के करीब एक दशक के शासन में बंगाल से एक के बाद एक कांड सामने आ रहे हैं। पुरुलिया में पार्टी उम्मीदवार ज्योर्तिमय महतो के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के बिखरे हुए घटक अपनी स्वार्थ प्रेरित इच्छाओं की पूर्ति के लिए केंद्र में मजबूर सरकार बनाना चाहते हैं, पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले ही मजबूत सरकार की अपनी मंशा व्यक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार घुसपैठ के मुद्दे पर नरम है जबकि अल्पसंख्यकों की तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *