एनआईए  ने नकली भारतीय मुद्रा के वितरण के मुख्य आरोपी तस्कर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल की

एनआईए ने नकली भारतीय मुद्रा के वितरण के मुख्य आरोपी तस्कर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने नक़ली भारतीय नोटों के वितरण के मामले में चार्जशीट दाख़िल कर दी है। 2019 में सूरत में नक़ली नोटों की खेप बरामद की गई थी। नक़ली नोटों के प्रसार में शामिल एक मुख्य तस्कर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल कर दी गई।नक़ली नोटों के कारोबार के तार बिहार के कई इलाकों से जुड़े हैं सूरत नक़ली भारतीय नक़ली नोट केस का आरोपी अब्दुल ग़फ़्फ़ार उर्फ़ ग़फ़्फ़ार भाई बिहार के कटिहार का रहने वाला है।2019 में नक़ली नोटों की खेप बरामद होने के बाद से ग़फ़्फ़ार लगातार फ़रार चल रहा था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की टीमें इसके पीछे लगी हुई थी।  22 फ़रवरी 2024  को अब्दुल को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ़्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *