पांच राज्यों में IMD का रेड और आरेंज अलर्ट

पांच राज्यों में IMD का रेड और आरेंज अलर्ट

नौतपा शुरू होने से पहले ही उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्य झुलसाने वाली प्रचंड गर्मी से जूझ रहे हैं। कई इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस से पार चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिन राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। आइएमडी ने इन राज्यों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर है। अगले पांच दिन में राजस्थान में कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढक़र 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास हवा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव आया है। एक पूर्व-पश्चिम शुष्क ट्रफ रेखा उत्तरी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक चल रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *