भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में यह मॉनसून से पहले इस सीजन का पहला चक्रवात है। रविवार शाम तक बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से भीषण चक्रवाती तूफान टकराएगा। इसका नाम रेमल रखा गया है। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रथा के अनुसार इस तूफान का नाम रेमल रखा है। IMD के मुताबिक रविवार को चक्रवात के कारण 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।