जयपुर। राजस्थान में तापमान का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। फलोदी के बाद अब चूरू में पारा 50 डिग्री पार पहुंच गया है। चूरू में मंगलवार को तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया। पांच साल बाद यह क्षेत्र इस चरम पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2019 में चूरू में पारा 50.8 डिग्री दर्ज किया गया था।चूरू के अलावा प्रदेश के 7 शहरों का तापमान मंगलवार को 46 डिग्री पार रहा। गंगानगर में 49.4, पिलानी में 49.0, फलोदी में 49.0, बीकानेर में 48.3, कोटा में 48.2, जैसलमेर में 48.0 और जयपुर में 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री रहा।