प्रदेश सरकार अपने मंत्रियों को सुशासन के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम कराने जा रहा है। यह ट्रेनिंग आईआईएम रायपुर में होगी। सभी मंत्री 31 मई से दो दिन आईआईएम में रहकर ट्रेनिंग लेंगे। इसमें देशभर के उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों में उनका मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश के मंत्रियों की पहली क्लास बीवीआर सुब्रमण्यम लेंगे। सेवानिवृत्त आईएएस सुब्रमण्यम लंबे समय तक पीएमओ में काम कर चुके हैं।दो दिनों तक चलेगा चिंतन शिविर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य लेंगे हिस्सा। आई आई एम के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव करेंगे साझा।