मानसून ने एक साथ केरल और पूर्वोत्तर में प्रवेश किया

मानसून ने एक साथ केरल और पूर्वोत्तर में प्रवेश किया

देशभर में झुलसाने वाली गर्मी के बीच गुरुवार को खुशखबर मिली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून समय से दो दिन पहले आया है। इसके केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून के 31 मई को पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया था। यह इससे एक दिन पहले पहुंच गया। इसके तीन-चार दिन में तमिलनाडु और कर्नाटक में सक्रिय होने की उम्मीद है।

रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया। यह पूर्वोत्तर में मानसून जल्दी आने का एक कारण हो सकता है। आमतौर पर पूर्वोत्तर में मानसून 5 जून तक दस्तक देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *