लोकसभा की 539 सीटों पर रुझान, 237 पर बीजेपी तो कांग्रेस 97 सीटें पर आगे

लोकसभा की 539 सीटों पर रुझान, 237 पर बीजेपी तो कांग्रेस 97 सीटें पर आगे

चुनाव आयोग ने लोकसभा की 539 सीटों पर शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक 539 सीटों में से 237 पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है। वहीं 97 सीटों पर कांग्रेस आगे है तो 34 सीटों पर समाजवादी पार्टी की रुझान है। इसके बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का नंबर है जो 29 सीटों पर रुझान दिखा रही है।राज्यवार बात करें तो बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है, यूपी में बीजेपी और सपा में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। क्योंक़ि शुरूआती रुझानों में बीजेपी ने 80 में से 36 तो सपा 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राजस्थान में 25 सीटों में से फिलहाल बीजेपी 13 तो कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक में 28 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *