छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत

छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में रहा। देर शाम तक भाजपा ने रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर महासमुंद, राजनांदगांव और बस्तर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। इस तरह 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने और कोरबा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी के साथ-साथ साय सरकार का भी मैजिक चला। प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार को दोबारा मौका देने का फैसला किया है। बता दें कि भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में आठ नए चेहरों पर दांव खेला था, इसमें रायपुर, महासमुंद, कांकेर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बस्तर की सीट भी थी। इनमें से कुछ प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लोकसभा चुनाव पहली बार लड़े।

दलवार परिणाम

दल का नामविजयीआगेकुल
भारतीय जनता पार्टी – बीजेपी10010
इंडियन नेशनल काँग्रेस – आईएनसी101
कुल11011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *