प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास पर NDA की बैठक खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास पर NDA की बैठक खत्म

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा स्वीकार्य करके उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रुप में नियुक्त किया। वहीं, अब नई सरकार के गठन के लिए लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर NDA की बैठक खत्म हो गई है।इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, लोजपा के चिराग पासवान, हम के जीतन राम मांझी, आरएलडी के जयंत चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज शाम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेतृत्व विपक्ष को किसी भी तरह का मौका नहीं देना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *