पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पड़ोसी देशों को न्योता

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पड़ोसी देशों को न्योता

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में NDA की सरकार को 292 सीटें मिली तो वहीं, दूसरी ओर I.N.D.I.A गठबंधन को 234 सीटें मिली। BJP के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव में 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि मोदी 3.0 के लिए 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। इस समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघेउन विदेशी नेताओं में शामिल हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है। 2019 में इस कार्यक्रम में VVIP सहित 8000 से अधिक अतिथि शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद नरेंद्र मोदी 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस समारोह के लिए भारत ने 5 पड़ोसी देशों के लीडर्स को न्योता भेजा है। इनमें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, नेपाल के PM प्रचंड, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, समेत मॉरीशस और भूटान के नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *