रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लगातार 8वीं बार रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लगातार 8वीं बार रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लगातार 8वीं बार रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति कमेटी के फैसलों का ऐलान किया। MPC के 6 में से 4 सदस्य ब्याज दरों को स्थिर रखने पक्ष में थे। यह आठवां मौका है, जब केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया गया था। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति के विड्रॉल ऑफ अकोमोडेशन रुख कायम रखने का फैसला किया गया है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रह सकती है।आरबीआई ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रह सकती है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *