राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात के उपरांत पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को बताया है कि शपथ ग्रहण के लिए 9 जून की शाम को उन्हें सुविधा रहेगी, तब तक वह मंत्री परिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंपेंगे।नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है। एनडीए के सभी घटक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना नेता चुना और समर्थन पत्र दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *