टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 :ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन से शानदार जीत दर्ज की

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 :ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन से शानदार जीत दर्ज की

मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 17वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है तो वहीं इंग्‍लैंड की टीम महज एक अंक के साथ चौथे स्‍थान पर पहुंच गई है। सबसे खास बात ये है कि ये जीत ऑस्‍ट्रेलिया की इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप में 17 साल बाद पहली जीत है। अब यहां से ऑस्‍ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि इंग्‍लैंड पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *