आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

दक्षिण पश्चिम मॉनसून शुरुआत से लेकर अब तक लगातार खुशखबरी देता नजर आ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। इसके चलते महाराष्ट्र के कई इलाके मूसलाधार बारिश का सामना कर रहे हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में 9 जून से हीटवेव का एक और दौर शुरू होने की आशंका जता दी है।IMD ने जानकारी दी कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में 9 जून से हीटवेव का नया दौर शुरू होने जा रहा है। 13 जून तक  राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। साथ ही ऐसा मौसम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली में 11 से 13 जून और ओडिशा में 11 और 12 जून को हो सकता है। UP के कुछ हिस्सों में आज भयंकर लू चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *