कठुआ में चल रही मुठभेड़ में CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद का नाम सिपाही कबीर दास है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम शुरू हुई मुठभेड़ अभी भी जारी है। भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर रखा है। इस मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी को पहले ही मार गिराया गया है। कठुआ हीरानगर के सोहल गांव में हो रही इस मुठभेड़ में एक नागरिक भी घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है।