दक्षिण-पश्चिमी मानसून बुधवार को महाराष्ट्र, पूरे तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में यह 25 जून से पहले ही दस्तक दे सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में कभी भी आमद हो सकती है।