स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने जारी की मिशन अंकुर की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने जारी की मिशन अंकुर की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में निपुण भारत अभियान मिशन अंकुर के माध्यम से छात्रों की निपुणता में सकारात्मक प्रगति हुई है। रिपोर्ट में प्रदेश के सरकारी शालाओ में शिक्षा की गुणवता में किए जा रहे सुधारों का असर दिखा है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह परिणाम स्कूल शिक्षा विभाग के हर स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, लगन और परिश्रम का फल है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल में निपुण भारत अभियान मिशन अंकुर की कार्यशाला का शुभारंभ किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने राज्य एवं जिलावार वार्षिक मूल्यांकन 2024 का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2022 के मूल्यांकन के विगत रिपोर्ट कार्ड की तुलना में इस बार निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *