देश के उत्तरी राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोग बेहाल हैं। इन राज्यों के लोग बेसब्री से मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि, 14 जून को, दिल्ली के निवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि आज के लिए दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 19 जून तक झुलसाने वाली गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।