कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर

कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर

पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी में एक भीषण रेल हादसा हो गया है। इस रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गए है और 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रेलवे से आ रही जानकारी के मुताबिक ट्रैक पर कंचनजंगा एक्सप्रेस सिग्नल का इंतजार कर रही थी कि इसी समय उसी ट्रैक पर तेज ग​ति से आ रही मालगाड़ी ने सिग्नल तोड़ते हुए पीछे से कंचनजंगा एक्सप्रेस को तेज टक्कर मार दी। इसके कारण सामान्य कोच में बैठे पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सप्रेस गाड़ी के कोच हवा में लहरा गए। दर्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *