मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में भीषण गर्मी और उमस के कारण पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है, ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। अरवल जिले के सदर अस्पताल में लू लगने से पांच, छपरा और पटना जिले में चार-चार, कैमूर जिले के मोहनिया और गया में तीन-तीन, आरा में दो और औरंगाबाद जिले में एक मरीज की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *