वेस्टइंडीज 104 रन से जीता आखिरी लीग मैच

वेस्टइंडीज 104 रन से जीता आखिरी लीग मैच

ICC टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से हराया।

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा। अफगानिस्तान 16.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 53 बॉल में 98 रन बनाए। वहीं, जॉनसन चार्ल्स ने 43 रन और रोवमैन पॉवेल ने 26 रन की पारी खेली। ओबेड मैकॉय ने 3 विकेट लिए। गुडाकेश मोती और अकील हौसेन को 2-2 विकेट मिले।

अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान ने बनाए। उन्होंने 38 रन की पारी खेली। गुलबदीन नाइब को 2 विकेट मिले। इस मुकाबले का सुपर-8 पर कोई असर नहीं पड़ा। अफगानिस्तान को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि वेस्टइंडीज अब तक अजेय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *