दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई

दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई

अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें 1 लाख रुपए के मुचलके पर दिल्ली की राउड एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी है। इससे पहले उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान उच्चतम न्यायालय के आदेश से जमानत मिली थी। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही उन्हें 2 जून को फिर से जेल जाना पड़ा था। अब वह शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत के विरोध के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। इस मामले प्रवर्तन निदेशालय उच्च न्यायालय का रूख कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *