मानसून ने पकड़ी रफ्तार

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

देश के उत्तरी राज्यों में लगातार एक महीने से गर्मी से जूझ रहे लोगों को आखिर खुशखबर मिली है। नौ दिन तक स्थिर रहने के बाद, आखिरकार मानसून अब आगे की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में उम्मीद है कि अब कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों की ओर आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा अब अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर , मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर गुजर रही है।आईएमडी के मुताबिक अगले तीन से चार दिन में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ और हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने लोगों को लू से राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *