दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार 26 जून को CBI ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी दिल्ली शराब नीति मामले में हुई है। CBI ने केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी मुखिया से पूछताछ करने के लिए उनकी कस्टडी की मांग की। सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार शाम तिहाड़ जेल में भी केजरीवाल से पूछताछ की थी। केजरीवाल की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब सुप्रीम कोर्ट में उनकी एक याचिका पर सुनवाई हो रही है।