दिल्ली में हाल ही में हुई भारी बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलभराव हो गया है और जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इस भारी बारिश ने दिल्ली में सामान्य जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और प्रशासन को इस तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए बेहतर योजनाएं और तैयारियां करनी होंगी। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। आपको बता दें कि राजधानी बीते कुछ महीनों से पीने के पानी के संकट से जुझ रही है। जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए है। वहीं मानसून की पहली बारिश ने सड़कों को दरिया बना दिया।