जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से छह दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। आईएमडी ने कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसने 8 जुलाई की सामान्य तारीख के मुकाबले 2 जुलाई 2024 को पूरे देश को कवर कर लिया।” मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान जताया था कि मानसून के जोर पकड़ने के कारण जुलाई में देश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। मानसून 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर में समय से पहले पहुंच गया, लेकिन महाराष्ट्र में इसकी रफ्तार धीमी रही। इस कारण उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी की लहरें चलीं और पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शुष्क स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *