वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का भव्‍य स्‍वागत

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का भव्‍य स्‍वागत

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद चार दिन बाद भारतीय टीम विश्‍व कप के साथ दिल्‍ली पहुंच गई है। टीम इंडिया के एयरपोर्ट पहुंचते ही फैंस अपने हीरोज की एक झलक पाने को बेताब नजर आए। क्रिकेट फैंस सुबह 5 बजे से ही दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खिलाडि़यों के स्‍वागत के लिए एकत्रित हो गए थे। टीम इंडिया के आते ही फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली के नारे लगाने लगे और विश्‍व विजेता टीम का जोरदार स्‍वागत किया। इस दौरान रोहित शर्मा फैंस को टी20 वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी दिखाई और सुरक्षा घेरे के बीच टीम बस में सवार हो गए। विराट कोहली ने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिभावदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *