ओलिंपिक स्क्वाड से PM मोदी की चर्चा:

ओलिंपिक स्क्वाड से PM मोदी की चर्चा:

टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले एथलीट्स से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से चूरमा खिलाने के लिए भी कहा।

नीरज चोपड़ा ने मोदी से बातचीत की शुरुआत करते हुए उन्हें नमस्ते किया और कहा कि आप कैसे हैं, मोदी ने इनके इस सवाल पर जवाब दिया, ‘वैसे ही हैं। तेरा चूरमा तो आया ही नहीं।’

इस पर नीरज चोपड़ा ने शर्माते हुए कहा, ‘जरूर लेकर आएंगे सर। पिछली बार दिल्ली में चीनी वाला चूरमा था। हरियाणा का चूरमा लेकर आपको खिलाऊंगा।’

PM मोदी ने नीरज चोपड़ा से कहा, ‘मुझे तेरी मां के हाथ का चूरमा खाना है।’ इस पर नीरज ने वादा करते हुए कहा, ‘पक्का सर।’पीवी सिंधु ने कहा कि मेरा तीसरा ओलिंपिक है। 2016 रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल लेकर आई थी। टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थी। इस बार कलर चेंज करके लौटना चाहती हूं। मोदी ने सिंधु से कहा कि आप नए प्लेयर्स से क्या कहना चाहेंगी। सिंधु ने कहा कि ओलिंपिक में कई लोग प्रेशर में रहते हैं और ओलिंपिक में भाग लेने को लेकर उत्साहित रहते हैं। मेरा कहना है कि आपको फोकस रखना है और अपना 100 प्रतिशत देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *