भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के बीच दक्षिण कन्नड़ जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी एम.पी. मुल्लाई मुहिलान ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को शनिवार तक बंद करने का आदेश जारी किया है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।