देश में कई राज्यों में भारी बारिश होने की सम्भावना

देश में कई राज्यों में भारी बारिश होने की सम्भावना

देश के सभी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। भीषण गर्मी से जूझने के बाद बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन कई जगहों पर यह बारिश आफत बनकर आई है। कुछ राज्यों में भारी बारिश और इससे संबंधित घटनों में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट किया है। ​देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, बिहार सहित पहाड़ी इलाकों को मिलाकर 20 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *