मणिपुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला

मणिपुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला

मणिपुर के जिरीबाम में CRPF और पुलिस टीम के काफिले पर कुकी उग्रवादियों ने रविवार (14 जुलाई) को हमला कर दिया। इसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मोंगबुंग में कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी इलाके से गोलीबारी की। गोली CRPF जवान अजय कुमार झा के सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोंगबुंग में गोलीबारी शनिवार देर रात से ही शुरू हो गई थी। रविवार सुबह CRPF और पुलिस ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *