देश के कई राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, तो कुछ जगह इस पर ब्रेक लग गई है। बीते दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में गर्मी और उमस से लोगों को बहुत बुरा हाल है। इसी बीच भारती मौसम विज्ञान विज्ञाान ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 राज्यों में मानसून फिर से एक्टिव होने वाला है। आने वाले पांच दिनों तक खूब बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।आईएमडी के मुताबिक, आगामी पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मानसून के सक्रिय हो रहा है। इस समय मानसून रेखा राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, मध्य प्रदेश के गुना और दक्षिण ओडिशा पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *