ट्रेन हादसा : डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

ट्रेन हादसा : डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियों के पलटने की घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। रेलवे और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को रेलवे अस्पताल ले जाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस तरह की घटनाओं से यह सवाल उठता है कि भारतीय रेलवे में ट्रेन हादसे किन कारणों से होते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *