माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के कारण एयरपोर्ट, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज से लेकर न्यूज चैनल तक प्रभावित हुए है। दुनियाभर में एयरलाइंस के सर्वर में खराबी का असर देखने को मिला है। भारत सहित कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर देखने को मिल रहा है।साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने बताया है कि सर्वर में समस्या के चलते उनकी सेवाएं ठप हो गई हैं। एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गए हैं और बुकिंग सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इस गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर अमेरिकी विमान सेवा पर पड़ा है। अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है, जिससे नॉन-इमरजेंसी कॉल सेंटर की सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने सर्वर समस्या के चलते अपनी सेवाएं ठप होने की जानकारी दी है। एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गए हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। बुकिंग सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।सर्वर में गड़बड़ी पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वे इस मुद्दे से अवगत हैं और सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई टीमों को इस समस्या को सुलझाने के लिए लगाया गया है और वे इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।