हरियाणा में AAP की 5 गारंटी:24 घंटे फ्री बिजली, हर महिला को 1 हजार रुपए;

हरियाणा में AAP की 5 गारंटी:24 घंटे फ्री बिजली, हर महिला को 1 हजार रुपए;

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज हरियाणा दौरे यहां के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की पांच गारंटी पेश की। पंचकूला में सुनीता केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, एमपी संजय सिंह और आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा पहुंचे। हरियाणा विधानसभा चुनावके लिए केजरीवाल की 5 गारंटी लॉन्‍च की।पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी है।

हरियाणा के लोगों के पुराने घरेलू बिजली के सारे बकाया बिल माफ करने का वादा किया गया है।

पावर कट को समाप्त करने और 24 घंटे बिजली की निरंतर आपूर्ति की गारंटी दी गई है।

दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी शिक्षा माफियाओं का खात्मा करने की गारंटी दी गई है।

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने का वादा किया गया है।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक और उनकी गुंडागर्दी खत्म करने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *