सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 22 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 234 रुपए गिरकर 73,006 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 73,240 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं एक किलो चांदी 655 रुपए गिरकर 88,328 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 88,983 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।