भारतीय नौसेना ने बुधवार को मुंबई से करीब 370 किमी दूर समुद्र में तैनात बल्क कैरियर झोंग शान मेन से घायल चीनी नाविक को रेस्क्यू किया। मुंबई के मैरिटाइम रेस्क्यू कॉर्डिनेशन सेंटर के पास 23 जुलाई की शाम को मदद के लिए एक फोन आया, जिसमें जहाज पर मौजूद 51 साल के एक नाविक को हुई क्रिटिकल इंजरी रिपोर्ट की गई।
नाविक का बहुत खून बह गया था और उसे मेडिकल ग्राउंड पर तत्काल जहाज से निकाले जाने की जरूरी थी। इस कॉल के रिस्पॉन्स में भारतीय नौसेना के एयर स्टेशन INS शकीरा से एक हेलिकॉप्टर लॉन्च किया गया। यह ऑपरेशन MRCC मुंबई और भारतीय नौसेना ने मिलकर चलाया।