मनाली में बादल फटने से आई बाढ़

मनाली में बादल फटने से आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश के मनाली में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी और नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से रुआड,पलचान, व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए। IMD की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, MP, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा और जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभवना है।

उत्तराखंड में बारिश की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कभी भी मौसम बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। IMD के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *