पहली तिमाही में अडाणी विल्मर का मुनाफा ₹312 करोड़

पहली तिमाही में अडाणी विल्मर का मुनाफा ₹312 करोड़

अडाणी ग्रुप की FMCG कंपनी अडाणी विल्मर का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 313.20 करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 78.92 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

कमाई (रेवेन्यू) की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह टोटल 14,229.87 करोड़ रुपए रही। सालाना आधार पर इसमें 9.51% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने 12,994.18 करोड़ की कमाई की थी।

अडाणी टोटल गैस का मुनाफा 15% बढ़ा
वहीं, अडाणी ग्रुप की एक अन्य कंपनी ‘अडाणी टोटल गैस’ ने भी पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 172 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 15% की बढ़ोतरी हुई है। कमाई (रेवेन्यू) की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह टोटल 1,239.06 करोड़ रुपए रही। सालाना आधार पर इसमें 9.16% की बढ़ोतरी हुई है।पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में अडाणी विल्मर ने 156.75 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही आधार पर इसमें 99.81% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रेवेन्यू 6.65% बढ़ा है। जनवरी-मार्च में कंपनी ने 13,342.26 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *